टैक्नीक प्लेटफार्म ब्लॉग पर टैक्नीक पर लेख लिखने वाले सभी पुराने व नए ब्लॉगरस भाईयों का इस मंच पर स्वागत है |
टैक्नीक पर लेख लिखने वालों के लिए इस मंच (प्लेटफार्म) का निर्माण किया जा रहा है | क्या आप सभी को नहीं लगता कि इस तरह का एक मंच उपलब्ध होना चाहिए, जहाँ पर तकनीक से संबंधित जानकारी एक साथ उपलब्ध होनी चहिये | जब भी किसी नए ब्लॉगर को तकनीक से संबंधित जानकारी चाहिए होती है तो मारा-मारा गूगल पर सर्च करता फिरता है | कभी वो एक ब्लॉग ढूँढता है तो कभी दूसरा ब्लॉग, जहाँ पर उसे उसकी मनपसंद जानकारी मिल जाए | इसके लिए पहले वो ब्लॉग को ढूँढता है | फिर उसका पता याद रखता है अपने तरीके से ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा से उस ब्लॉग पर जा सके | इसके इलावा उस नए ब्लॉगर को एक और दिक्कत होती हो उसे ये जानकारी अलग अलग ब्लॉग से जुटानी पड़ती है | तो उसके लिए वो बार बार उन ब्लॉगस पर कलिक करता रहता है, जितनी ज्यादा जानकारी को उसको जरूरत होती है उतने ज्यादा ब्लॉग के लिंक को उसे अपने हिसाब से मैनेज करना पड़ता है |