about us

11/10/2012 10:46:00 am   No comments
टैक्नीक प्लेटफार्म ब्लॉग पर टैक्नीक पर लेख लिखने वाले सभी पुराने व नए ब्लॉगरस भाईयों का इस मंच पर स्वागत है |
टैक्नीक पर लेख लिखने वालों के लिए इस मंच (प्लेटफार्म) का निर्माण किया जा रहा है | क्या आप सभी को नहीं लगता कि इस तरह का एक मंच उपलब्ध होना चाहिए, जहाँ पर तकनीक से संबंधित जानकारी एक साथ उपलब्ध होनी चहिये | जब भी किसी नए ब्लॉगर को तकनीक से संबंधित जानकारी चाहिए होती है तो मारा-मारा गूगल पर सर्च करता फिरता है | कभी वो एक ब्लॉग ढूँढता है तो कभी दूसरा ब्लॉग, जहाँ पर उसे उसकी मनपसंद जानकारी मिल जाए | इसके लिए पहले वो ब्लॉग को ढूँढता है | फिर उसका पता याद रखता है अपने तरीके से ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा से उस ब्लॉग पर जा सके | इसके इलावा उस नए ब्लॉगर को एक और दिक्कत होती हो उसे ये जानकारी अलग अलग ब्लॉग से जुटानी पड़ती है | तो उसके लिए वो बार बार उन ब्लॉगस पर कलिक करता रहता है, जितनी ज्यादा जानकारी को उसको जरूरत होती है उतने ज्यादा ब्लॉग के लिंक को उसे अपने हिसाब से मैनेज करना पड़ता है |
तो नए ब्लॉगर की इसी दिक्कत को देखते हुए ही मन में विचार आया है कि क्यों न तकनीक पर लेख लिखने वालों का साँझा मंच तैयार किया जाए जहाँ पर सब तकनीक पर लिखने वाले महारथियों के लिए उनके नाम से ही उनकी ही पोस्ट उपलब्ध हों लिंक भी उनके ब्लॉग की हों, पोस्ट पर नाम भी उनका हो व मालिकाना हक भी उनका हो | बस इसी को ध्यान में रखते हुए इस इस मंच का निर्माण किया जा रहा है | इस तरह का मंच हिंदी ब्लॉग जगत में पहले से उपलब्ध नहीं है | अब ये मंच आगे तो तभी बढ़ पायेगा जब तकनीक के महारथी इस में सहयोग कर पाएंगे | मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी तकनीक के महारथी इस में अपना सहयोग देंगे |

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Tips Hindi Mein | Techniques Plateform
Copyright © 2011. Techniques Plateform - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Vaneet Nagpal
Proudly powered by Blogger